
मुरादाबाद। मुरादाबाद के नगर पंचायत महमूदपुर माफी में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर का भ्रमण किया।
रैली का नेतृत्व चेयरमैन प्रत्याशी व पूर्व प्रधान पति हाजी शकील अंसारी उर्फ हाजी बाबू ने किया। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों से नगर और देश में अमन, शांति, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
हाजी बाबू अंसारी ने रैली में शामिल होने वाले सभी सम्मानित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का प्यार और सहयोग हमेशा उनका हौसला बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें एकता, भाईचारे और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देता है।
रैली के दौरान पूरे माहौल में देशभक्ति का जज़्बा देखने को मिला और जय हिंद तथा हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से नगर गूंज उठा।