
सिरसी (सम्भल)। नगर पंचायत सिरसी में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर पंचायत परिसर में सुबह 8 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष कौसर अब्बास ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कौसर अब्बास ने सफाई कर्मचारियों से नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने नगरवासियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वार्ड सभासद आदित्यवीर रस्तोगी, सभासद पति तोला, खुर्शीद, सभासद पति हाजी तसद्दुक, कयामुद्दीन, सभासद पति भूकन सिंह सैनी, सभासद प्रतिनिधि मीसम अब्बास, मौ. साहिर, आशिफ अब्बास, इनामुल हक, हबीब रजा, इरफान हैदर, हाशिम अली, नामित सदस्य कु. वंदना, विजय कुमार गुप्ता, अनिल श्री माली सहित नगर पंचायत के लिपिक रईस अहमद, कर्मचारीगण एवं नगर के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतर बनाने का संकल्प लिया।