
सम्भल। जनपद सम्भल में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) से जुड़ने वाले नए लोगों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में ग्राम पाली निवासी वीरेंद्र सिंह और मिंटू चौधरी ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। दोनों ने जिला अध्यक्ष कैसर अब्बास के नेतृत्व में पार्टी से जुड़कर संगठन के साथ काम करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष कैसर अब्बास ने नए सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला महासचिव एडवोकेट मोहित चौधरी भी मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों को संगठन की नीतियों, विचारधारा और उद्देश्यों से अवगत कराया।
इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, आपसी भाईचारे, किसान हितों और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। नए सदस्यों ने भी संगठन के साथ मिलकर कार्य करने और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही।
राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष कैसर अब्बास के नेतृत्व में जनपद में संगठनात्मक गतिविधियां जारी हैं। नए लोगों के पार्टी से जुड़ने को संगठन के विस्तार की दिशा में एक नई कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कैसर अब्बास, जिला महासचिव एडवोकेट मोहित चौधरी, ग्राम पाली निवासी वीरेंद्र सिंह और मिंटू चौधरी मौजूद रहे।